बिजनौर, अप्रैल 7 -- नजीबाबाद। श्रीश्री 1008 गद्दी नशीन महाराज पंडित श्री हरिप्रसाद शर्मा अलवर वाले बाबा के नजीबाबाद पहुंचने पर भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। बाबा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। सोमवार को सुरेश ग्रैंड पैलेस में उनका स्वागत हुआ। सुंदरकांड पाठ संपन्न होने के बाद अलवर वाले बाबा ने हवन में पूर्ण आहुति दी। उनके आगमन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें बाबा ने स्वयं अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। बाबा के दर्शन करने एवं आशीर्वाद ग्रहण करने हेतु श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर सुरेश वशिष्ठ, अशोक राजपूत, रमन अग्रवाल, सुधीर त्यागी, संजय चौहान, दिनेश गुप्ता, विनोद यादव, चरणदास, श्रवण राजपूत, विकास, शक्ति, नमन गोयल, योगेंद्र चौहान, परविंदर सिंह, जसपाल ...