अलवर में 45 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 5 घंटे बाद बाहर निकाला
अलवर, सितम्बर 1 -- राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बुटोली गांव में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पतंग लूटने के दौरान 9 साल का मासूम भानू खुले बोरवेल में गिर गया। करीब 45 फीट नीचे फंसे बच्चे को बाहर निकालने के लिए प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे रेस्क्यू टीम को सफलता मिली और मासूम भानू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के सकुशल बाहर आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, बुटोली गांव निवासी भानू सोमवार शाम करीब 6 बजे पतंग लूटने के लिए दौड़ रहा था। इसी दौरान वह बोरवेल के पास पहुंचा। बोरवेल को ढकने के लिए ऊपर रखा हुआ पत्थर पहले से खिसका हुआ था। भानू का पैर पत्थर पर पड़ते ही वह सरक गया और बच्चा सीधे खुले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.