अलवर में 12वीं के छात्र की हत्या, एक गोली सिर के आर-पार गई, दूसरी जबड़े में फंसी; दोस्तों संग घूमने निकला था
अलवर, जुलाई 17 -- अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र का शव नेवाड़ी गांव में पहाड़ की तलहटी स्थित श्मशान घाट के पास निर्माणाधीन फार्म हाउस की चारदीवारी के अंदर बुधवार को पड़ा मिला था। मृतक की पहचान तुषार पुत्र राजेश जाटव निवासी तसई, थाना कठूमर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तुषार जिले के भूगोर में अपने मामा विनीत के पास रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता राजेश तसई में टेंट का व्यवसाय करते हैं। मामा विनीत ने बताया कि 14 जुलाई को तुषार अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से घूमने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.