अलवर में बाइक सवार दो लोगों पर गिरा 11 हजार वोल्टेज वाला बिजली तार, जलकर मौत
अलवर, जून 1 -- मध्य प्रदेश के अलवर जिले में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। धीरोडा-दरोगाला सड़क मार्ग पर अचानक 11 हजार वोल्टेज वाली बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो व्यक्ति हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टहला थाना क्षेत्र के धीरोडा-दरोगाला मार्ग पर सोमवार शाम दो व्यक्ति बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन का तार अचानक टूटा और उनकी बाइक पर गिरा। इससे उन दोनों की जलकर मौत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.