अलवर, मई 7 -- राजस्थान के अलवर जिले में एक बार फिर पुलिस पर हमला और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बुलेट बाइक से पटाखे फोड़कर स्टंट कर रहे युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा बाइक जब्त किए जाने से नाराज 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पथराव और हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि गोविंदगढ़ में देर रात दो युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर इलाके में स्टंटबाजी कर रहे थे। बाइक से तेज आवाज में पटाखे जैसी आवाजें निकालकर लोगों को परेशान किया जा रहा था। लगातार हो रही इस हरकत से परेशान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत गोविंदगढ़ थाना पुलिस को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.