अलवर में दो सगी बहनों में खूनी संघर्ष, 2 मासूम बच्चों समेत 3 की हत्या; कई घायल
अलवर, अक्टूबर 18 -- राजस्थान में अलवर में खौफनाक घटना सामने आई है। जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में दांतिया गांव में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। एक महिला बुरी तरह घायल भी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दांतिया गांव में जगदीश शर्मा की दो बहुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो खूनी संघर्ष में बदल गया और इस संघर्ष में तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।धारदार हथियार से हुआ था हमला बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया। लड़ाई करने वाले दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं। लड़ाई के दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.