अलवर, नवम्बर 25 -- राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर पिनान थाना क्षेत्र में इंटरचेंज की पुलिया पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। अहमदाबाद से दिल्ली जा रही बस ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 31 यात्री घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल हुए एक यात्री ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस अहमदाबाद से दिल्ली जा रही थी तभी अलवर में यह हादसा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहंचे और एम्बुलेंसों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.