अलवर में दर्दनाक हादसा! कार टक्कर में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
अलवर, सितम्बर 13 -- अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती नगर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटू, हिमांशु शर्मा और युवराज के रूप में बताई जा रही है। तीनों युवक अलवर के तहसीलदार कॉलोनी और चोर डूंगरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.