अलवर में घर में घुसकर 80 वर्षीय व्यापारी की हत्या
अलवर, जुलाई 10 -- राजस्थान के अलवर शहर में गुरुवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले में बदमाशों ने घर में घुसकर 80 वर्षीय व्यापारी दिनेश चंद अग्रवाल की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले उनके हाथ-पैर बांध दिए, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद घर में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।रोज बेटे के घर खाना खाने जाते थे, गुरुवार को नहीं पहुंचे मृतक दिनेश चंद अग्रवाल खदाना मोहल्ले स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। उनके बेटे विकास अग्रवाल मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) हैं और परिवार के साथ स्कीम नंबर-4 में रहते हैं। परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.