अलवर में ऊसराहार के युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान
इटावा औरैया, जून 13 -- ऊसराहार, संवाददाता। कस्बा ऊसराहार निवासी एक युवक का शव राजस्थान के अलवर जिले में रेलवे ट्रैक पर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए राजस्थान रवाना हो गए। कस्बा के बिधूना मार्ग निवासी 35 वर्षीय श्यामू गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता का शव अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई और इसकी सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस के माध्यम से परिजनों तक पहुंचाई गई। बताया गया कि श्यामू गुप्ता कुछ वर्ष पहले बिजली विभाग में लाइनमैन का काम करता था। बाद में ठेकेदार के हटाने पर वह अयोध्या में एक निजी कंपनी के साथ बिजली से संबंधित काम करने लगा था। कुछ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.