अलवर, जुलाई 22 -- राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड के नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित पाटा गांव में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हाल ही में चर्चित अवतार सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा के परिवार पर कथित तौर पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर नौगांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।कृपाण और अन्य हथियारों से हमले का आरोप परिजनों का आरोप है कि अवतार सिंह के बेटों सहित कई लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कृपाण सहित अन्य धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे परिवार क...