अलवर, अगस्त 15 -- अलवर के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे से दमकल की टीमें लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। इस दौरान अनुमान लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री का करोड़ों का नुकसान हुआ है।देखते ही देखते फैल गई आग जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में खंडेलवाल नमकीन कंपनी के पास स्थित एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। शुरुआती दौर में आग छोटी थी, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग की भयावहता को...