अलवर, फरवरी 17 -- अलवर जिले के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब इसी कड़ी में मंगलवार को एक और अवैध पटाखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की सूचना लगते ही प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले में नजर बनाए हुए है। साथ ही फैक्टरी मालिक का फोन बंद आ रहा है। खैरथल तिजारा एडीएम सुमित्रा मिश्र ने बताया की सुबह सूचना मिली कि भिवाडी में और पटाखा फैक्ट्री संचालित है। मौके पर गए तो फेक्ट्री पर ताला लगा हुआ था जिसके बाद मालिक को फोन किया तो उसने कहा कि अभी खुलवाता हूं लेकिन एक घंटे बाद भी जब ताला नहीं खुला तो उसके बाद ताला तोड़ा गया जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही अंदर जाकर देखा तो स...