नई दिल्ली, फरवरी 15 -- अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालपुर के गांव मोरेड़ा में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव की बस्ती से होकर गुजर रही हाई वोल्टेज 11 केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से करीब 35 बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि पशुपालक और आसपास मौजूद ग्रामीण बाल-बाल बच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अफरा-तफरी उस समय मच गई जब 11 केवी लाइन का तार टूटकर उस बाड़े पर गिर गया जहां बकरे-बकरियां बंधी हुई थीं। करंट फैलते ही पशु तड़पने लगे और कुछ ही पलों में 35 बकरों ने दम तोड़ दिया। मृत पशु इलियास पुत्र फूल खान के बताए जा रहे हैं। इस हादसे में पशुपालक को करीब 10 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।लाइनमैन ने नहीं उठाया फोन पूर्व सरपंच इमरान खान ने बताया कि हादसे के तुरंत ब...