अलवर, मई 7 -- अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे में बीती रात को बुलेट बाइक पर स्टंट कर रहे दो बाइक को जब्त करने के बाद पुलिस पर पथराव करने के मामले में एक्शन लिया गया है। पुलिस ने करीब 20 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। अलवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि बीती रात पुलिस गश्त के दौरान दो बाइक सवार बाइक से स्टंट कर रहे थे और बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ रहे थे। पुलिस ने बाइक को जब्त किया और थाने ले आए इसके बाद उनके समर्थक पुलिस थाने पहुंचे और बाइक को छोड़ने की कहने लगे। पुलिस ने जब उन्हें नहीं छोड़ा तो भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया जिसमें थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। सरकारी गाड़ी को तोड़ दिया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके ...