नई दिल्ली, जून 26 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधार कार्ड धारकों को मुफ्त एयर कंडीशनर (AC) दे रही है। इस पोस्ट में लोगों से एक लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करने की बात भी कही जा रही है। ऐसे दावे को देखकर कई लोग इसे सच मान रहे हैं और लिंक पर क्लिक कर अपनी पर्सनल डिटेल शेयर कर रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। PIB Fact Check ने साफ कर दिया है कि आधार कार्ड धारकों को मुफ्त AC देने की कोई सरकारी योजना नहीं है। वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाई गई है। PIB ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लालच भरे मैसेज, लिंक या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें। अगर कोई इस तर...