लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर वर्ग विशेष के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में संभल में तैनात सीओ डा. देवेंद्र कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। सीओ के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डा. देवेंद्र को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। यूपी 112 मुख्यालय में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय (प्रथम) को पुलिस उपाधीक्षक, बदायूं के पद पर तैनाती दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...