अलर्ट! सेकंड-हैंड मोबाइल खरीदने से पहले पढ़ लें राजस्थान पुलिस की यह वार्निंग
नई दिल्ली, जून 2 -- सस्ते दाम में सेकंड-हैंड मोबाइल फोन खरीदना कई बार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना जांच-पड़ताल के इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन खरीदने से वित्तीय नुकसान, कानूनी दिक्कतें और साइबर धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से मोबाइल खरीदने से पहले उसकी प्रामाणिकता और स्थिति की पूरी तरह जांच करने की अपील की है।वीके सिंह के निर्देश पर जारी हुई जनहित सलाह राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) वीके सिंह के निर्देशों के तहत जारी सलाह में बताया गया है कि कई लोग उचित सत्यापन किए बिना सेकंड-हैंड मोबाइल खरीद लेते हैं। बाद में उन्हें पता चलता है कि मोबाइल चोरी का है, ब्लैकलिस्टेड है या फिर क्लोन किया गया है। ऐसे मामलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.