नई दिल्ली, मार्च 5 -- स्मार्टफोन इंडस्ट्री इस समय एक बड़ी चुनौती का सामना कर रही है। पिछले कुछ महीनों में मेमोरी चिप्स की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसका असर अब स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट पर दिखाई देने लगा है। हाल ही में Xiaomi के CEO लेइ जुन ने मीडिया से कहा कि बढ़ती लागत का असर स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ सकता है। हालांकि कंपनी ग्राहकों पर इसका पूरा बोझ डालने से बचने की कोशिश करेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान CEO ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टेक्नोलॉजी के तेजी से विस्तार के चलते मेमोरी चिप्स की डिमांड अचानक काफी बढ़ गई है। AI बेस्ड सर्वर, डाटा सेंटर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम्स को ढेर सारी मेमोरी की जरूरत होती है। इसी वजह से पिछले एक साल में मेमोरी चिप्स की डिमांड में उछाल आया है, जबकि सप्लाई उसी स्पीड से नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.