नई दिल्ली, जून 10 -- WhatsApp Will Stop Working in These iPhones: अगर आप iPhone पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2026 के बाद WhatsApp केवल उन iPhone में काम करेगा जो iOS 15.5 या उससे नए वर्जन पर चल रहे होंगे। इसका मतलब है कि जिन यूजर्स के फोन में पुराना iOS वर्जन है और उन्होंने लंबे समय से सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया है, उन्हें WhatsApp इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ज्यादातर iPhone यूजर्स केवल अपने फोन को अपडेट करके इस समस्या से बच सकते हैं। WhatsApp समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट बंद करता है ताकि नए फीचर्स, बेहतर सिक्यो...