नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- दिल्ली में एक दर्जन से अधिक इलाकों में 2 दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। पानी की मुख्य लाइन पर इंटरकनेक्शन की वजह से दिल्ली कैंट, सागरपुर, आरके पुरम, वसंत विहार समेत कई प्रमुख इलाकों में पानी की बाधित रहने की सूचना दी गई है। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से एक्स पर शुक्रवार को एक चेतावनी जारी करत हुए बताया गया कि पालम में नागल फ्लाईओवर के नीचे, पंखा रोड सागरपुर में 1000 मिमी व्यास पाइप लाइन में इंटरकनेक्शन का काम किया जाएगा। इसकी वजह से कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी या फिर पानी कम प्रेशर से आएगा। जल बोर्ड की ओर से कहा गया है कि इन इलाकों में वाटर टैंकर से पानी की आपूर्ति रहेगी। यदि आप टैंकर मंगवाना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इसकी मांग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.