बागपत, मार्च 1 -- होली पर स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलब्धता के लिहाज से जिले के सरकारी अस्पताल 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। इमरजेंसी में ईएनटी, फिजीशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की रोस्टरवार ड्यूटी रहेगी। डॉक्टर, स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगाते हुए त्यौहार पर अस्पताल न छोड़ने की हिदायत दी गई है। होली पर सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं राउंड द क्लॉक अलर्ट रहेंगी। इसके लिए डॉक्टर-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर अस्पताल न छोड़ने की हिदायत दी गई हैं। त्योहार पर स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलब्धता के लिहाज से जिले के सरकारी अस्पताल 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलब्धता के लिए ईएनटी, फिजीशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की रोस्टरवार ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा इएनटी व नेत्र सर्जन ऑन कॉल भी उपलब्ध रहेंगे। मर...