कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। रंगोत्सव के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हैलट, उर्सला ने पूरी तैयार कर ली है। बेड, दवा, उपकरण के अलावा डॉक्टर-स्टाफ को मुस्तैद रहने को कहा गया है। हैलट के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि होली के दृष्टिगत इमरजेंसी का रेड जोन, सर्जरी, आर्थो समेत अस्पताल में 60 बेड का इंतजाम किया गया है। वहीं दो दर्जन से अधिक डॉक्टर व स्टाफ भी मुस्तैद रहेंगे। विशेषज्ञों को ऑन कॉल पर बुलाया जाएगा। वहीं उर्सला के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. सपन गुप्ता ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 30 बेड व एक दर्जन से अधिक डॉक्टर-मेडिकल स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है। दवा, उपकरण समेत तमाम संसाधन भी उपलब्ध हैं। वहीं, कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. आरके वर्मा ने भी होली के दौरान अस्पताल में तैयारी की बात कही है। पर्याप्त बेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.