इटावा औरैया, अप्रैल 24 -- इटावा। हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट के बाद गर्मी से बचाव के लिए जिला अस्पताल में 12 तथा सीएचसी स्तर पर 6- 6 बेड का कोल्ड रूम बनाया गया है। साथ ही ओआरएस कार्नर की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में जरूरत की सभी दवाएं उपलब्ध रखने को कहा था। अस्पतालों में बने कोल्ड वार्ड में हीटवेव के गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मुहैया हो सकेगा। जिला पुरुष अस्पताल में 12 बेड के दो कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। छह बेड का कोल्ड रूम द्वितीय तल पर एनआरसी में तथा छह बेड का कोल्ड वार्ड तृतीय तल पर बनाया गया है।पुरुष यह भी पढ़ें- हीट वेव के खतरे से अस्पतालों में अलर्ट अस्पताल के सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने बताया कि कोल्ड वार्ड में एसी और पंखे की पर्याप्त व्यवस्था है। वहीं आवश्यक सभी दवाएं और...