अलर्ट: नीट आंदोलन को लेकर चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती
मोतिहारी, जुलाई 24 -- मोतिहारी, निसं। नीट आंदोलन को लेकर जिले भर में शुक्रवार को भी अलर्ट जारी है। शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके सहित संवेदनशील जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी जगहों पर पुलिस को भ्रमणशील रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। वहीं सभी थाना क्षेत्र में वाहन जांच व रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वाहनों को रोककर उसकी डिक्की में रखे सामानों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: नीट विवाद को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई चौकसी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिलान्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.