हरदोई, जून 21 -- पिहानी, संवाददाता। मोहर्रम माह में मजलिसों का दौर जारी है। मौलाना मजलिसों को खिताब करते हुए जंग ए कर्बला का मंजर बयां कर रहे हैं। शनिवार की रात मोहल्ला मुरीदखानी में सैफ हसन ज़ैदी के यहां से अलम व ताबूत का जुलूस बरामद हुआ। स्थानीय अंजुमनों और अजादारों ने नौहाख्वानी और मातम किया। या अली,या हुसैन की सदाएं गूंज रहीं थीं। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना हजरत इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलने की अपील अकीदतमंदों से कर रहे है। अलग अलग स्थानों पर हो रहीं मजलिसो में मौलाना बुराइयों से दूर रहने और इंसानियत की राह पर चलने की नसीहत दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- अषाढ़ा में अली अकबर की याद में निकला अलम व ताबूत सहाबा सितारों के समान-मौलाना पिहानी। मोहल्ला खुरमुली स्थित मस्जिद सैयदना फारूक़-ए-आज़म में चल रहे सोलह दिवसीय शोहदा ए इस्लाम जलसे के ...