अलमारी की चाबी बनाने आए युवक ने 40 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी की
नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में चाबी बनाने वाले एक शख्स ने अलमारी में रखी 40 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। शकरपुर थाना पुलिस ने 25 वर्षीय हरीश खन्ना की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरीश खन्ना अपने परिवार के साथ गली नंबर-1, मास्टर ब्लॉक, शकरपुर में रहता है। उसकी चांदनी चौक इलाके में कपड़े की दुकान है। रविवार शाम के समय वह घर पर मौजूद था। इनकी एक अलमारी की चाबी पिछले काफी दिनों से खोई हुई थी। यह भी पढ़ें- घर से लाखों की नगदी और जेवरात चोरी इस दौरान गली में एक युवक ताले-चाबी बनवाने की आवाज लगाने लगा। हरीश ने उसको बुलाया। 110 रुपये में चाबी बनाने की बात तय हुई। इसी दौरान युवक ने हरीश से रूई और सरसों का तेल मंगवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.