औरैया, मार्च 16 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम देवराव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम देवराव निवासी सोवरन लाल पुत्र गंधर्व सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात उनके घर में चोरी हो गई। उस समय गांव में गेहूं की कटाई का काम चल रहा था, जिसके चलते वह खेत पर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। देर रात घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी जाग गईं। किसी के होने की आशंका पर उन्होंने आवाज लगाई तो घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति घबराकर मौके से भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और कुछ ग्रामीणों ने...