रामगढ़, मार्च 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि : पवित्र रमज़ान माह के आखिरी जुम्मे यानी अलबिदा के जुम्मे पर शुक्रवार को शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में अकीदत का सैलाब उमड़ पड़ा। रोज़ेदारों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ जुम्मे की नमाज़ अदा की। देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर शहर की मस्जिदों में विशेष रौनक देखने को मिली। शहर के गोलपार, एकरा मस्जिद, सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला, न्यू बस पड़ाव, नईसराय सहित विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी नमाज़ के लिए पहुंचे। नमाज़ से पहले मस्जिदों में रमज़ान की फजीलत और अलबिदा के जुम्मे के महत्व पर तकरीर की गई। इमामों ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसान को सब्र, आत्मसंयम और जरूरतमंदों की मदद करने का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.