सिमडेगा, दिसम्बर 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिले सबसे बड़े क्रिसमस गैदरिंग महोत्सव का भव्य उदघाटन बुधवार की शाम हुआ। सीसीवाईए के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग का उदघाटन मुख्य के रुप में उपस्थित बिशप विसेंट बरवा, जीइएल चर्च के विशप मुरेल बिलुंग, डीसी कंचन सिंह ने क्रिसमस केक काटकर किया। मौके पर अतिथियों ने फीता भी काटा। साथ ही दीप प्रज्वलित भी की। मौके पर बिशप ने चरनी में आशिष जल का छिड़काव भी किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का पर्व मानव जाति के लिए प्रेम का संदेश देता है। बिशप मुरेल बिलुंग ने कहा कि मनुष्य अध्यात्मिक शक्ति से भरकर अपने जीवन का संचालन करें, जो दूसरों के कल्याण के लिए शांति के लिए और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहायक होता है। डीसी कंचन सिंह ने क्रिसमस पर्व की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.