रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के प्रमुख इलाकों में व्यवस्थित शहरी विकास योजना को प्रभावी बनाने को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान और तेज किया जाएगा। निगम की ओर से मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक, कर्बला चौक से बहुबाजार और चुटिया के नायक तालाब तक सड़क के दोनों छोर पर बने अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया जाएगा। अवैध होर्डिंग्स को लेकर भी अभियान चलेगा। बताया गया कि चिन्हित मार्ग पर बिना नक्शा के बने मकान और प्रतिष्ठान की जांच की जाएगी। ट्रेड लाइसेंस की भी सख्ती से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने शुक्रवार को टीम के साथ मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक, कर्बला चौक से बहुबाजार एवं नायक तालाब तक पैदल ही जाम की स्थिति, अतिक्रमण, गंदगी, अवैध होर्डिंग्स और संरचना का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.