अलनीनो के बावजूद खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 16.714 करोड़ टन रहने का अनुमान: सरकार
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- अल नीनो की स्थिति और मानसून में देरी के बावजूद फसल वर्ष 2026-27 में खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 16.714 करोड़ टन रहने का अनुमान है। यह पिछले पांच वर्षों के औसत उत्पादन से 97.7 लाख टन अधिक है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ये जानकारी दी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी करते हुए बताया कि अल नीनो और मानसून में देरी के कारण मौसम की गंभीर चुनौतियों के बावजूद खरीफ उत्पादन 16.714 करोड़ टन रहने का अनुमान है। यह अनुमान सरकार द्वारा सितंबर में तय किए गए 19.621 करोड़ टन के खरीफ उत्पादन लक्ष्य से कम है। उस समय सरकार ने अल नीनो के प्रभाव का हवाला देते हुए फसल वर्ष 2026-27 के लिए पूरे साल का खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य भी घटाकर 37.393 करोड़ टन कर दिया था। आमतौर पर फसल सीजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.