अलनीनो के कमजोर पड़ते ही मानसून की सक्रियता बढ़ी
अयोध्या, अगस्त 8 -- अयोध्या, संवाददाता। इस महीने अलनीनो के कमजोर पड़ते ही मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। अगस्त महीने की शुरुआत में ही जिले में खंड वर्षा शुरू हो गई। कुमारगंज और अमानीगंज जैसे कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों अच्छी बारिश हो चुकी है। हालांकि ग्रामीण की अपेक्षाकृत शहरी क्षेत्र में कम बारिश हो रही है। बावजूद इसके अगस्त महीने में मानक के अनुरूप बारिश होने की संभावना है। इस वर्ष भी जिले में खंड वर्षा हो रही है, इसलिए कहीं अधिक और कहीं ज्यादा बारिश की दर्ज की जा रही है, जिससे किसानों को एक समान लाभ नहीं मिल पा रहा है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि बावजूद इसके फसलों को फायदा पहुंच रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा बताते हैं कि पिछले दिनों कुमारगंज में बीते मंगलवार को 109.6 और सोहाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.