अलनीनो के असर से ठंड में भी कमी, समय से पहले दस्तक दे सकती है गर्मी
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अलनीनो के कारण बिहार में 32 प्रतिशत कम बारिश हुई। बारिश के बाद अब ठंड के मौसम पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम में होने वाले इस बदलाव के कारण सर्दी का मौसम सामान्य अवधि से पहले समाप्त होने और गर्मी के समय से पहले दस्तक देने की आशंका जताई जा रही है। इसका असर भागलपुर समेत बिहार और झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। स्काई मेट वेदर के अनुसार अक्टूबर से मार्च तक अलनीनो का प्रभाव अधिक रहने की स्थिति में तापमान के सामान्य से ऊपर रहने की संभावना बन सकती है। ऐसे में बारिश के बाद जिस तरह सामान्य तौर पर तापमान में गिरावट आती है, उसमें कमी रह सकती है। इससे ठंड की अवधि छोटी होने के साथ दिन और रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं होने की स्थिति बन सकती है। बीएयू, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.