अलनीनो का खतरा के बीच बीएयू के विशेषज्ञों ने किसानों को सिखाए खेती के नए गुर
गढ़वा, जुलाई 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) रांची की ओर से अलनीनो के प्रभाव को कम करने को लेकर मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विषम परिस्थितियों में खेती के वैज्ञानिक तरीकों को सीखा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बीएयू के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वह कृषि में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिकों से लगातार संपर्क में रहें और तकनीकी जानकारी के आधार पर ही खेती करें। यह भी पढ़ें- गूगल मीट के माध्यम से जुड़े वैज्ञानिक व किसान, अल-नीनो के प्रभाव की दी गई जानकारी कार्यक्रम में प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. डीके शाही ने कहा कि अलनीनो का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.