अलता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान
किशनगंज, अक्टूबर 1 -- बिशनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के तहत गुरुवार को कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत कमलपुर के अलता हाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 'एक दिन, एक घंटा' के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व पंचायत के मुखिया अबु सलमान ने किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता कर्मियों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई। अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छ एवं सुंदर पंचायत बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : अलता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.