गोंडा, मार्च 29 -- करनैलगंज, संवाददाता। अलग - अलग मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें पांच लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज गोंडा रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में लोगों का इलाज किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम को स्टेशन रोड पर सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से बाइक सवार युवक टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घायल की पहचान सुभान अली निवासी नई बाजार करनैलगंज के रूप में हुई। वहीं देर शाम को ही बाइक सवार नजर मोहम्मद निवासी कटरा बाजार छुट्टा मवेशी से टकराकर घायल हुए जिन्हें सिर में चोट आई। मेडिकल कालेज रेफर किया गया। श्रवण कुमार निवासी गाड़ीबाजार भी बाइक से टकराकर घायल हुए उनकी भी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर किया गया। रविवार द...