मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- क्षेत्र में तीन अलग अलग सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि नहर में कार पलटने से महिला सहित तीन लोगों को चोटे आई है। इतना ही नहीं एक अज्ञात वहान की टक्कर से शुगर मिल में गन्ना तौल के लिए जा रहे भैंसा बुग्गी सवार किसान घायल कर दिया। उधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे शामली कोतवाली क्षेत्र के धीमानपुरा फाटक निवासी 40 वर्षीय अमित पुत्र रामेश्वर दयाल अपनी बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जैसे ही वह लालूखेड़ी बस स्टैंड के निकट पहुंचे तो ईंट से लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर जा गिरा व गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से बघरा सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.