सीवान, अप्रैल 14 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरौंदा पुलिस ने भौ छपरा गांव में छापामारी कर मारपीट के मामले में आरोपी रामेश्वर महतो के पुत्र उमेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गरौली गांव में छापेमारी कर हत्या के मामले में इंद्रासन राम के पुत्र उमेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही शादी के नियत से लड़की के अपहरण के मामले में गोविंदापुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अवधेश प्रसाद के पुत्र बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया यह भी पढ़ें- हत्या कांड में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...