नई दिल्ली, जनवरी 5 -- माही विज और जय भानुशाली ने हाल ही में अलग होने की घोषणा की है। वैसे तो काफी समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब दोनों ने ऑफिशियली अनाउंस करके बता दिया कि है उन्होंने 15 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर माही ने लोगों को करारा जवाब दिया है।माही ने शेयर की जय के साथ फोटो माही ने दरअसल, इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किए थे जिससे लोगों को लगा कि वे जय को लेकर बोल रही हैं। इन चीजों को क्लीयर करते हुए माही ने जय के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों ने मास्क पहना हुआ है। माही का मैसेज फोटो शेयर कर माही ने लिखा, 'हां ये हम हैं। लाइक्स कमेंट्स के लिए मीडिया कुछ भी करेगी। मेरी स्टोरीज जय के लिए नहीं थीं। इसे गंदा ना करें।'क्या थे माही के पोस्ट अब आप...