अलग से डब्बा, बोतल व ड्राम में नहीं मिलेगा तेल
समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- ताजपुर। अब पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को बाइक, वाहन के अलावे अलग से डब्बा, बोतल, ड्राम आदि अन्य कंटेनर में तेल नहीं मिलेगा। इस आशय के सरकारी आदेश से संबंधित बैनर, पोस्टर विभिन्न पेट्रोल पंप पर चिपका दिया गया है। पूछे जाने पर ताजपुर हलई रोड में रामापुर महेशपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर आम सूचनार्थ इस तरह का बैनर पोस्टर चिपकाया गया है। बताया कि लोगों के बीच अचानक ही अफवाह फैल गयी थी कि तेल जल्दी ही समाप्त होने वाला है। अब आगे से तेल नहीं मिलेगा। इस तरह के अफवाह फ़ैलते ही काफी संख्या में लोग ड्राम, बोतल, गैलेन आदि में तेल लेने लगे थे। बाजार में कई पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ लग गई थी। एक दो पेट्रोल पंप खाली भी हो गए थे। जिस कारण परेशानी बढ़ गई थी। जबकि तेल की किल्ल्त या बंद होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.