रामपुर, मार्च 7 -- शाहबाद। क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शाहबाद लाया गया, जहां से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव तुलसी की मढ़ेया के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रामपाल, उनकी पत्नी सुखिया, बृजलाल और उनकी पत्नी दानवती घायल हो गए। दूसरे हादसे में सैफनी थाना क्षेत्र के गांव अलफगंज निवासी कुमारपाल और बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुड़गांव निवासी रोहित घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...