अलग राज्य बनने के बाद भी बरडीह गांव में नहीं बनी पक्की सड़क
घाटशिला, जून 11 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत अंतर्गत बरडीह गांव में आजादी के बाद से आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। संताल बहुल इस गांव में लगभग 65 परिवार निवास करते हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो पंचायत चुनाव से पहले वे सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से संताल समाज के प्रतिनिधि विधायक बनते रहे हैं, इसके बावजूद संताल बहुल बरडीह गांव सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। उन्होंने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व मनरेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.