अलग फीडर से बिजली आपूर्ति मांग को लेकर नावाडीह में धरना-प्रदर्शन
चतरा, मई 27 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह-बाजोबार के ग्रामीणों ने अलग फीडर से बिजली आपूर्ति करने की मांग को लेकर मंगलवार को नावाडीह के फुटबॉल खेल मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में नावाडीह, बाजोबर से काफ़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी। यह आंदोलन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता के निर्देश पर कनिय अभियंता तरुण कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और तीन-चार दिनों के अंदर अलग फिडर को चालू कर बिजली देने का आश्वासन लिखित रूप से दिया है। इसके साथ ही नावाडीह के बिजली उपभोक्ताओं ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। इस आंदोलन में उक्त दोनों गांवों के काफी संख्या में महिला पुरुष इस चिलचिलाती धूप में अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। यह भी पढ़ें- हरिहरगंज के तीन पंचायत को माया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.