मुंगेर, मार्च 7 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में मारपीट की घटना हुई, जिसमें कुल 25 लोगों पर प्राथमिक दर्ज हुई है। जबकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रैनिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्ष से आवेदन दिया गया। मामले में दोनों पक्ष से 10 लोग पर प्राथमिकी हुई। जिसमें एक पक्ष से 4 पर तथा दूसरे पक्ष से 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दोनों पक्ष से कुल तीन लोग विजय यादव, चिरंजी शर्मा उर्फ राजू, तथा जुगनू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वही महादेवा गांव में आपसी रंजिश में हुए मारपीट मामले में संजीत कुमार सिंह ने 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पप्पू यादव, भोलू यादव, अजय यादव, संजीत यादव, उमेश यादव, सुनील यादव को नामजद किया गय...