नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर चाणक्यपुरी इलाके के होटलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने से पहले दोनों देशों की सुरक्षा टीमें संबंधित होटलों में पहुंच चुकी हैं।11 और 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे पुतिन और शी जिनपिंग सूत्रों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 11 सितंबर को भारत पहुंचने की उम्मीद है, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को राजधानी पहुंच सकते हैं। दोनों नेताओं के पालम स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर उतरने और वहां से चाणक्यपुरी के होटलों में जाने की संभावना है। दोनों देशों की सुरक्षा टीमें पहले ही उन होटलों में पहुंच चुकी हैं, जहां राष्ट्रपत...