समस्तीपुर, मार्च 27 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर हुई घटनाओं में शुक्रवार को पांच लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के भट्टी चौक के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान चखेदर गांव के लाल देव साहनी के पुत्र राम प्रवेश साहनी के रूप में हुई है। वही मारपीट की घटना में बख्तियारपुर गांव के ललित कुमार की पत्नी सोनी कुमारी, जितवारिया के मनीष कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी, ड रिया के गुलशन खातून एवं चकमेसी की अंजू देवी जख्मी हो गयी। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामप्रवेश साहनी को डीएमसीएच दरभंगा एवं सोनी कुमारी व अंजू देवी को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.