पीलीभीत, मार्च 26 -- पूरनपुर। बुधवार सड़क हादसों का दिन रहा। अलग अलग स्थानों पर हुए हादसे में कई लोग घायल हुए। बुधवार देर शाम धार्मपुर गांव के शिुशपाल पुत्र धमेंद्र पूरनपुर से वापस घर जा रहे थे। उनकी बाइक सिमरिया रोड पर अरविंद पांडे की बाइक से भिड़ गईं। हादसे में शिशुपाल और अरविंद घायल हो गए।इसके अलावा खमरिया पटटी के रहने वाले दीपक पुत्र फूलचंद अपने भाई संजू के साथ सिमरिया दवा लेने गए थे। घुंघचाई गांव के पास उनकी बाइक आवारा पशु से अक्रा गई। दोनों भाई घायल हो गए। देर शाम नगर के मोहल्ला ढका के रहने वाले तौसीफ पुत्र रहमत शाह और दानिश गजरौला जप्ती से बाइक से वापस पूरनपुर आ रहे थे। सिरसा रोड पर उनकी बाइक सुआबोझ के बुद्धसिह की साइकिल से टकरा गई। तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.