पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पूरनपुर। अलग अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक युवक के चोट गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना न्यूरिया के गांव जटपुरा के रहने वाले संजीव पुत्र राम किशोर की रिश्तेदारी घुंघचाई के गांव दिलावरपुर में हैं। रविवार को संजीव बाइक से अपनी बहन किरन के साथ दिलावरपुर जा रहे थे। पीलीभीत हाइवे पर उनकी बाइक ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे भाई बहल घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद संजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा रविवार दोपहर धनाराघाट से चंदिया हजारा मार्ग पर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने नीचे दबे चालक को बाहर निकाला। हादसे में ई रिक्शा चालक घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...