चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई दो जगहों पर मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमानपुर के विकास नगर निवासी रामसुजान ने बताया कि गुरूवार की शाम करीब आठ बजे भमि का पैसा मांगने पर शिव प्रसाद की पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी तरह मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार निवासी शनि सोनी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर महेश कुशवाहा, ओमप्रकाश, मतगंजन व एक अज्ञात व्यक्ति ने लाठी-डंडो से उसके साथ मारपीट की। पुलिस दोनो मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.